विज्ञापन

हाय दिलवर ने हया का रूख़ पे आँचल कर दिया

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हाय दिलवर ने हया का रूख़ पे आँचल कर दिया
        
                                                    
                            
चाँद बदली में छुपा और हमको पागल कर दिया

मस्तियों विच पंछियों ने चाल अविरल कर दिया
वुसअत ए परवाज़ ने तब पल में नभ-तल कर दिया

दस्त-बस्ता हम खड़े थे आप के दीदार को
उफ़ नज़र के तीर ने इस दिल को घायल कर दिया

काट कर जंगल इमारत हर तरफ़ कर दी खड़ी
ताक़त-ए-परवाज़ ने इन्सां को छल-बल कर दिया

टूट कर अपने दरख़्तों से गिरी जब पत्तियांँ
बाइस-ए-शोहरत गई तो नैन जल-थल कर दिया

वक़्त-ए-फुर्सत रात दिन होते रहे शिकवे गिले
वक़्त-ए-रुख़्सत अश्क़ ने फिर दिल को निर्मल कर दिया

कौन कहता है मुझे पागल बता ऐ आइना
धो के मैंने मैल इस तन मन को उज्जल कर दिया

'दीप' दिल के इस गुलिस्तांँ में खिली रंग-ए-हिना
रुत बसंती ने जमीं को फिर से मख़मल कर दिया
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all