विज्ञापन

यही है सबके लिए असली दिनकर

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक दिनकर रोज़
        
                                                    
                            
कुदरती यह दिनकर
दुपहरी के समय
बरसाता है आग
लेकिन आसमान में
घिरने पर बादल
छुप जाता ओट में वह
उन बादलों की
धरती पर एक कृत्रिम दिनकर भी
बनाने की कोशिशों में
लगे हैं वैज्ञानिक
एक और दिनकर
उग आया है आजकल
रूफटॉप
यानी लोगों की मकानों की
छतों पर
करता है यह दिनकर
उत्पन्न ऊर्जा
जो होती है नवीकरणीय
इन सबसे ऊपर
एक दिनकर है
आशा का भी
जो जगाता है
लोगों के दिलों में
उम्मीद की किरण
कुदरती दिनकर से तो
है चलती सृष्टि
धरती पर
जिससे सब लोग जीते हैं
जीवन अपना-अपना
लेकिन असली शक्ति तो है भरता
आशा का दिनकर ही
लोगों के अंदर
इसलिए यही है
सबके लिए
असलो दिनकर।
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

sunil kumar

181 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

594 कविताएं

View Profile

Anita Chaturvedi

161 कविताएं

View Profile