विज्ञापन

क्योंकि खालिस या निर्मल आनंद में

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो लगता है अच्छा
        
                                                    
                            
वह देता है यकीनन
ह्रदय को आनंद
गरीब और दिन-दुखियों ही
सेवा कर
मन को जो मिलता है
संतोष
उसमें भी होता छिपा
आनंद
वहीं, किसी को दुखी कर
या किसी को अपमानित कर भी
मिल सकता है आनंद
लेकिन वह आनंद नहीं
बल्कि एक रुग्ण ख़ुशी है
जिसमें दूसरों से
बदला लेने का
सुख है
लेकिन वह सुख
जो होता है पैदा
दुख देकर दूसरों को
नहीं हो सकता कभी भी
वह आनंद
असल में
आनंद है
ह्रदय की एक
अप्रदूषित तरंग
उसमें नहीं हो सकती
दुख की कोई मिलावट
क्योंकि खालिस या निर्मल
आनंद में
नहीं होता
दुख का कोई भी पुट।
3 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile