संघर्ष करना
समस्याओं से
हो जाता है कई बार
लोहे के चने
चबाने के समान
लेकिन उबर कर इस संघर्ष से
जब आता है बाहर कोई
तो उससे खिलता है फूल
लेकिन होता है यह फूल
लौह फूल ही
क्योंकि खिलता है
आखिर यह फूल
लोहे के चने
चबाने से ही
कठिन उस प्रक्रिया से
गुजरने के बाद ही।