विज्ञापन

जिएं आज से ही हम मन में इसी विचार

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आने वाली पीढ़ियों के लिए
        
                                                    
                            
क्या छोड़ा हमने
नहीं छोड़ा नीला आकाश तक
उनके लिए
काला कर दिया हमने
आसमान को
गाड़ियों और कल-कारखानों के
काले धुएं से
मैला कर दिया
नदियों के जल को हमने
मिट्टी में भी डाल दिया
रासायनिकों का ज़हर
हवा,पानी, मिट्टी, जंगल सब रख दिया
बिगाड़ कर हमने
पीने के लिए नहीं छोड़ा
साफ़ पानी तक हमने
फल-सब्ज़ियां भी छोड़े
तो रसायन भरे
पर्यावरण तो किया ही
प्रदूषित हमने
खाना-पीना भी सब
मिलावट भरा छोड़ा
ऐसे में अकूत धन
और लाखों-करोड़ों की
सम्पति छोड़कर
क्या भला कर लेंगे हम
आने वाली पीढ़ी का
हमारे द्वारा छोड़ी गई
धन-संपत्ति
क्या काम आएगी
भला उनके
जब यह कायनात ही
रहेगी नहीं जीने लायक
उनके लिए
जिएं आज से ही हम
मन में इसी विचार
को लिए।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all