ही सबसे बड़ी विशेषता
सत्य की
उसकी अपरिवर्तनशीलता
बदल जाए समय के साथ जो
हो नहीं सकता
वह सत्य
है सत्य तो वही
जो तीनों कालों
यानी अतीत, वर्तमान
और भविष्य में भी
बना रहे समान
उसमें न होती है
वृद्धि
न कोई कमी
और न होता है
किसी प्रकार का
कोई परिवर्तन ही
सत्य तो है अखंडित
कहते हैं इसलिए
कालातीत
सत्य को
कर लें आत्मसात आप भी
इस सत्य को।