विज्ञापन

इसलिए कोशिश न करना भी

Pradeep Mukherjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन में सीखने
        
                                                    
                            
और आगे बढ़ने को
नहीं करना चाहिए
बंद कभी
इसलिए है सबसे ज़रूरी चीज़
जीवन में
निरंतर कोशिश करते रहना
खुद को बेहतर बनाने की
कोशिश
है ज़रूरी
आत्म-विश्वास हमारा
सुधारती है
प्रदर्शन हमारा
और बढाती है
संतुष्टि हमारी
जब डालते हैं आप
सुधार की आदत
किसी एक क्षेत्र में
तो धीरे-धीरे असर उसका
दिखने लगता है
दूसरे क्षेत्रों में भी
इसलिए रुकिए नहीं आप
रखिए याद
कि हार जाने को
मामूली बात समझना
होगी भारी भूल आपकी
क्योंकि दुनिया बढ़ रही है
लगातार आगे
आपके रुक जाने पर
बढ़ता जाएगा
पीछे आपके छूट जाने का
खतरा
इसलिए कोशिश न करना भी
है नहीं कोई फैसला
अक्लमंदी का
यह बन जाता है तरीका
धीरे-धीरे यूं ही
जीवन को गुजार देने का
विकास के अवसर को
जीवन में खो देने का।
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile