आंधी-तूफान के असर से
गिर गए कई दरख़्त
ऐसे भी थे
इनमें कई
गिरने की नहीं थी
संभावना जिनकी
कोई भी
लेकिन कुछ दरख़्त
जिन पर थी अंकित सूचना
इनके गिरने की संभावना
के बारे में
वे रहे खड़े
आंधी-तूफान में भी
पहले की तरह ही
है विचित्र बात यह
कि गिरने की संभावना वाले
दरख़्त भी
बचे रहे गिरने से
जबकि न गिरने की संभावना
वाले दरख़्त भी
गिर पड़े
आंधी-तूफान में
होता है यही लागू
हम इंसानों पर भी
इसलिए सोचिए न मन में
किसी के लिए भी
बुरा कुछ भी।