इतना भी ठीक नहीं
उजाला
कि हो जाएं
आंखें चकाचौंध
अंधेरा इतना भी
ठीक नहीं
की घिर जाए मन
निराशा के अंधेरों में
असल में
होना चाहिए संतुलन
अंधेरे-उजाले के बीच
क्योकि हैं एक ही सिक्के के
दो पहलु
अंधेरा और उजाला
दिन भर के उजाले के बाद
घिरती है जब शाम
और फिर घिरता है
धीरे-धीरे अंधेरा
तो होती है
कृत्रिम प्रकाश की
जगमगाहट
घर-बाहर
चारों ओर
थक-हार कर दिन भर
शरण में
अंधेरे की ही तो
जाते हैं हम सब
फिर खुलती है
अगले दिन आंख
रौशनी के स्वागत के लिए
मन में एक नया उल्लास
एक नई आशा और
उमंग लिए।