कोलंबो में केन्या और श्रीलंका भिड़े,
केन्या पहले बल्लेबाजी को उतरा।
दो विकेट मात्र आठ रन पर गंवाया,
ओबुमा बंधुओं ने पारी को संवारा।।
दोनों अर्धशतक पूरे किए अपने,
तीसरे विकेट के लिए चौरनबे रन जोड़े।
इसके अलावा और नहीं कोई टिक पाया,
चार खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाया।।
केन्याई पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए,
पांच बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच पाए।
43.4 ओवर में 142 रन पर खेत रहे,
लसिथ मलिंगा के आगे टिक नहीं पाए।।
38 रन देकर कुल छह विकेट चटकाए,
इस विश्वकप की दूसरी हैट्रिक लगाई।
इसके पहले के विश्व कप में इन्होंने,
द. अफ्रीका के विरुद्ध है हैट्रिक लगाई।।
विश्व कप के एकमात्र गेंदबाज बन गए,
जो विश्व कप में दोहरा हैट्रिक लगा गए।
श्रीलंका के दम खम को दिखला दिया,
पाकिस्तान से हारे मैच को भुला दिया।।
143 रन का लक्ष्य लेकर श्रीलंका की,
सलामी जोड़ी गृह मैदान पर उतरी।
इस छोटे से लक्ष्य को उसने,
मात्र एक विकेट खोकर प्राप्त कर ली।।
इस मैच में मलिंगा की हैट्रिक,
याद रखेगा क्रिकेट जगत।
मैच में एक भी छक्का नहीं लगा,
तरस गए देखने को वहां के दर्शक।।
18. 4 ओवर में ही श्रीलंका ने हरा दिया,
केन्या को उसका औकात बता दिया।
एकतरफा मैच में कीनिया पस्त हो गया,
मलिंगा 6 विकेट लेकर वही मस्त हो गया।।