विश्व कप में कितने रत्न जड़ गया,
आयरलैंड यहां इतिहास रच गया।
उलटफेर का उस्ताद बन गया,
इंग्लैंड को यहां धूल चटा गया।।
बेंगलुरु में इंगलैंड टॉस जीतकर,
पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
ताबड़तोड़ हुई बल्लेबाजी, 327 रन बनाया,
आयरलैंड के सामने 328 रन का लक्ष्य रखा।।
इंगलैंड जहां पिछला मैच भारत से,
338 रन का पीछा करते टाई था कराया।
आयरलैंड वही पिछला मैच बांग्लादेश से,
178 रन बनाया और लक्ष्य भेद नहीं पाया।।
बांग्लादेश का बैंड बजाने से चूक गया,
जहां 206 रन का लक्ष्य भी नहीं पा सका,
इंगलैंड का यहां तो बाजा बजा गया।
वहीं यहां 328 रन को पार कर गया।।
इतने बड़े लक्ष्य को लेकर,
मैदान पर उतरा आयरलैंड।
पांच विकेट गंवा 111 रन बनाए,
कैसे विजयी हो यहां आयरलैंड?
217 रन और बनाना, 154 गेंदें शेष,
आधे घर चले गए आधे बचे हैं शेष।
पुछल्लों के लिए भी यह लक्ष्य टेढ़ा था,
आयरलैंड भी भला कहां टिकता था।
केविन ओ ब्रायन इतिहास बना गया,
केविन का बल्ला आग उगल गया।
तेरह चौके और छः छक्कों से इस,
टूर्नामेंट में चार चांद लगा गया।।
50 गेंदे और सबसे बढ़िया शतक बना गया,
विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ गया।
मैथ्यू हेडन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया,
इतिहास में अपना नाम जड़ दिया।।
इस ऑलराउंडर ने अपने दम पर,
मैच का रुख ही पलट दिया।
'अक्टोपस' के मजबूत जबड़े से,
मैच का रिजल्ट छीन लिया।।
113 रन, 63 गेंदे खेल विदा हुआ,
टीम को मंजिल के पास पहुंचा गया।
बाकी काम टेंट और मूनी ने किया,
पांच गेंदें रहते इंग्लैंड पर फतह किया।।
केविन ओ ब्रायन ने जहां इस मैच में,
विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ा।
वही इस टीम ने इस मैच में,
सबसे बड़े लक्ष्य को पार कर गया।।
इंगलैंड यहां पर धूल चाट गया,
आयरलैंड के आगे घुटने टेक गया।
आयरलैंड वहीं इतिहास रच दिया,
सबसे तेज शतक और
सबसे बड़ा लक्ष्य अपने नाम किया।।
एंड जायस ने 2007 के विश्वकप में,
आयरलैंड को हराने में भूमिका निभाया था।
यहां यह खिलाड़ी इस विश्व कप में,
इंगलैंड के विरुद्ध ही खेल रहा था।।