विज्ञापन

विश्व कप क्रिकेट 2011 बंगलादेश वेस्टइंडीज

Pradeep Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं,
        
                                                    
                            
एक रिकॉर्ड यहां बन गया।
वेस्टइंडीज के मुकाबले में,
बांग्लादेश घुटने टेक गया।।

मीरपुर में मेजबान ने टॉस जीता,
कर लिया बल्लेबाजी का फैसला।
पहला विकेट शून्य पर गिरा,
यहीं से मेजबान का भाग्य फिसला।।

पांच बल्लेबाज दहाई अंक नहीं छू पाए,
चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।
जुमैर के सत्ताईस रन भी काम नहीं आए,
अशरफुल के ग्यारह रन भी बेकार गए।।

हार गया, हार गया, हार गया,
मेजबान, मीरपुर में है हार गया।
हारकर भी एक नाम कर गया,
घरेलू दर्शकों का गुस्सा झेल गया।।

अपने जीवन का न्यूनतम स्कोर,
वह यहां पर खड़ा कर गया।
क्रिकेट महाकुंभ इतिहास में चौथे,
न्यूनतम स्कोर पर वह सिमट गया ।।

विश्व कप का सबसे कम स्कोर,
कनाडा के नाम रिकॉर्ड दर्ज है।
2003 में श्री लंका के विरुद्ध,
36 रन पर आउट होने का रिकॉर्ड है।।

दूसरा न्यूनतम स्कोर 45 रन का है,
जो नामीबिया और कनाडा के नाम है।
कनाडा 1979 में इंग्लैंड में से हारा है,
नामीबिया 03 में ऑस्ट्रेलिया से हारा है।।

पूरी टीम यहां 18.5 ओवर में ,
अंठवान रन पर ही सिमट गई।
मीरपुर के इस घरेलू मैदान पर,
अनचाहा रिकार्ड वह बना गई।।

उनसठ रन का लक्ष्य लेकर,
मैदान पर उतरा वेस्टइंडीज।
लक्ष्य को मात्र 12.2 ओवर में,
भेद विजयी हुआ वेस्टइंडीज।।

नौ विकेट से आसान जीत,
बांग्लादेश पर दर्ज़ की।
सुपर आठ में बांग्लादेश के,
पहुंचने की आशा धूमिल की।।

बेन और सैमी के साथ मिल,
मैच के हीरो केमरान रॉच ने,
बांग्लादेश का कमर तोड़ दिया।
उसी की जमीन पर,
उसी को ही धूल चटा दिया।।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all