मेरी तबियत का मत पुछिए जनाब ,
वो प्यार से बात भी कर ले तो खराब भी हो फिर भी ठीक हो जाती है।
और गलती से किसी और का नाम लें लें तो एकदम ठीक हो फिर भी खराब हो जाती है।
मेरी तबियत का मत पुछिए जनाब वो किसी बिमारी से नहीं बस उनकी गुस्से मात्र से बिगड़ जाती है।
और मेरी तबियत का मत पुछिए जनाब वो किसी दवा से नहीं बल्कि उनके प्यार भरी आवाज मात्र से एकदम ठीक हो जाती है।
ये मेरी तबियत है जनाब,
ये तो बस उनसे शुरू और उनपर ही खत्म हो जाती है।
ये तो बस उनसे ही ठीक और उनसे ही बिगड़ जाती है।