धड़कनों को मिले साँसों का साथ यूँ
जैसे सुरों को जानती हो घुँघरू
है जुस्तजू हो जाऊँ रूबरू
ढल जाऊँ चाँदनी में साँझ बनकर मैं यूँ
दिल के आशियाने में महके
मेरे अरमानों की ख़ुशबू
होंठों को मिली हो अश्कों की सौगात कुछ यूँ
है जुस्तजू हो जाऊँ रूबरू
खो जाऊँ सहरा में बरसात की बूँद बनकर मैं यूँ
चिट्ठियाँ ढूँढ़ती हों जैसे पता महबूब का
पैर समझता हो तकलीफ़ बदन का
बनकर नज़्म दिल तक उतर जाऊँ मैं यूँ
है जुस्तजू हो जाऊँ रूबरू
ओढ़ लूँ धूप को छाँव बनकर मैं यूँ
- प्रखर पेशवा