विज्ञापन

शुभ दीपावली

Payal Johari

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            शुभ दीपावली
        
                                                    
                            

लो आ गयी फिर से दीवाली,
ले कर खुशियां अपने साथ,
कितने ही बिछड़े लोगों ने,
थाम लिया एक दूजे का हाथ।

दीपावली का पर्व है पावन,
जगमगाता है घर का आंगन,
लेकर उमंगें आया यह दिन,
भरने को हर एक का दामन।

रंगोली ने किया रंगबिरंगा समां,
हर चौखट पे जैसे सिमट आया हो आसमान,
टिमटिमाने लगी जब मोमबत्तियाँ प्यारी,
जाग उठा यह सोया जहाँ।

पटाखों की ध्वनि गूंज रही है,
हर गली गलियारे में,
दिल की कलियां खिली हुई हैं,
दीपों के उजियारे में।

है पावन बहुत ही पर्व यह,
शुभता बिखरी है हर कहीं
दुल्हन सी सजी अपनी इस धरा को,
बस नज़र ही न लग जाये कहीं।

- श्रावणी जौहरी
  बरेली, उत्तर प्रदेश

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile