विज्ञापन

मुस्कानों और आशाओं का संसार

Pawan Kapoor

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज्ञान का प्रकाश अधूरा ही रहेगा,
        
                                                    
                            
यदि किसी के हृदय को छू न सको तुम।
जीवन भी अधूरा ही रहेगा,
यदि किसी के अँधेरों में
आशा का प्रकाश बनकर उतर न सको तुम।
आओ निराश चेहरों पर मुस्कान बिखेरें,
धरती और अंबर भी झूम उठें।
दिलों के फासले मिट जाएँ,
रिश्ते फिर से खिल उठें।
नफ़रत नहीं, प्रेम के फूल बिखरें,
हर मन में विश्वास बसे।
सेवा को जीवन का संकल्प बनाकर,
आओ मुस्कानों और आशाओं का नया संसार रचें।
— पवन कपूर (पवन "बावला")
 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile