विज्ञापन

मुस्कुराहट ही सजाई है सदा होठों पे

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ब्याह के सातों वचन दिल से निभाए हैं
        
                                                    
                            
ब्याह कर ही मोल इसका जान पाए हैं

घूमना फिरना ही तो होता नहीं जीवन
बोझ मिलकर ज़िन्दगी का हम उठाए हैं

है मिलन दो खानदानों का ये जीवन में
प्यारे गुल दोनों कुलों में ही खिलाए हैं

रूठना एवं मनाना प्यार का है रूप
रूठे हैं जब हम पिया हमको मनाए हैं

मुस्कुराहट ही सजाई है सदा होठों पे
प्यार के दीपक ही 'पारुल' ने जलाए हैं
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile