विज्ञापन

रंग उदासी का

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़र्द सा इक रंग होता है उदासी का
        
                                                    
                            
अर्थ होता है न बोली  बद-हवासी का

चेहरे पर दिख जाता है हर दर्द-ओ-रंग आख़िर
तिश्ना सा दिल होता है इक रूह प्यासी का

ताज़गी होती है फूलों में मोहब्बत से
ज़र्द फूलों में है इक एहसास बासी का

वक़्त इतना भी बदल देगा न सोचा था
हो गया हर रिश्ता ही अब रू-शनासी का

कौन समझा है उदासी को शिकायत क्या
ध्यान रखना पड़ता ग़म की बे-लिबासी का
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all