विज्ञापन

उसके बिन जी पाना लगता मुझको अब दुश्वार है

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जानती है वो कि मुझको उस से कितना प्यार है
        
                                                    
                            
फिर भी होंठों पर सदा उसके रहा इनकार है

उसकी आँखें हाल-ए-दिल उसका बयाँ कर देती हैं
सुर्ख़ सा उसका हो जाता शर्म से रुख़सार है

दिल ये वारफ़्ता-ओ-शैदा है मिरा उसके लिए
आँखों को जब से मिरी उसका हुआ दीदार है

रास हमको ज़िन्दगी आती नहीं उसके बिना
हर ख़ुशी मालूम पड़ती हमको तो बेकार है

या ख़ुदा इज़हार कर दे वो जुबाँ से अपनी भी
उसकी बाहों में नज़र आता मुझे संसार है

मेरे जीवन की है हर उम्मीद 'पारुल' से ही सिर्फ
उसके बिन जी पाना लगता मुझको अब दुश्वार है
3 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile