विज्ञापन

मिसालें दी जाएँगी

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मोहब्बत की मुरव्वत की जो न्यारी बात आएगी
        
                                                    
                            
हर इक मसले में दिल से यूँ तुम्हारी बात आएगी

उजाला तुम सवेरा तुम मेरा संसार भी हो तुम
मेरी ग़ज़लों में अब तेरी ही सारी बात आएगी

मिसाले जब दी जाएँगी ज़माने में मोहब्बत की
तुम्हारी बात आएगी, हमारी बात आएगी

छुपा लो लाख अंतर्मन में बातें जो छुपी तेरे
जुबाँ पर तेरी इक दिन तो वो सारी बात आएगी

तुझे मुझसे मोहब्बत है कहोगी मुझसे कब 'पारुल'
लबों पे तेरे आख़िर कब वो प्यारी बात आएगी
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile