विज्ञापन

वारे दिल से सब ही जाएँ, जय कन्हैया लाल की

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            श्रद्धा से सब सर झुकाएँ, जय कन्हैया लाल की
        
                                                    
                            
वारे दिल से सब ही जाएँ, जय कन्हैया लाल की

प्रेम की रसधार में,  भीगी ये दुनिया सारी है
ताप दुख वो ही मिटाएँ, जय कन्हैया लाल की

मोह लेती दिल सदा सबका, ये सूरत साँवली
पल में दिल सबका चुराएँ जय कन्हैया लाल की

बिन कहे, दिल की समझ जाते, हमारी बात वो
अर्ज़ी फिर भी हम लगाएँ, जय कन्हैया लाल की

साथ कोई हो न हो,  कान्हा सदा ही साथ हैं
प्रीत अपनी वो निभाएँ, जय कन्हैया लाल की
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all