विज्ञापन

दोस्त हैं वो

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे ग़म में भी आँसू उनके आएँ दोस्त हैं वो
        
                                                    
                            
बुझे उम्मीद के दीपक जलाएँ दोस्त हैं वो

बिना मतलब का याराना हो फितरत जिनकी यारों
हमेशा साथ सुख-दुख में निभाएँ दोस्त हैं वो

हो जाए जाने-अनजाने किसी से भूल कोई
सदा इल्ज़ाम अपने सर उठाएँ दोस्त हैं वो

मेरे दिल की इबारत पढ़ लें चुपके से हमेशा
मेरा ही हाल मुझको जो बताएँ दोस्त हैं वो

झगड़ लेते हैं छोटी छोटी बातों पर भी मुससे
मगर पल में ही बातों को भुलाएँ दोस्त हैं वो

सिखाया दोस्ती ने ही मुहब्बत करना हमको
अदाएँ जिनकी दिल सबका लुभाएँ दोस्त हैं वो

ज़माने से वो लड़ जाएँ सदा 'पारुल' की ख़ातिर
जो फेवीकोल का बन जोड़ जाएँ दोस्त हैं वो
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all