विज्ञापन

तुम माफ़ करना भूल कोई गर हो मुझसे अब ख़ुदा

Parul Bhaktani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दो जून की रोटी को भी कोई न तरसे अब ख़ुदा
        
                                                    
                            
रहमत तेरी ही ज़िन्दगी में सब पे बरसे अब ख़ुदा

सबकी मुरादें पूरी करना है दुआ तुमसे यही
खाली न झोली कोई जाए तेरे दर से अब ख़ुदा

मौसम के बदले चक्र से उजड़े न कोई ज़िन्दगी
बे-घर न करना तुम किसी को अपने घर से अब ख़ुदा

तू साथ है एहसास ये क़ायम रहे दिल में मेरे
कुछ और जीवन में नहीं चाहेंगे तुमसे अब ख़ुदा

तुम ही दिखाते रहना राहें ज़िंदगी में सबको ही
तुम माफ़ करना भूल कोई गर हो मुझसे अब ख़ुदा
47 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11234 कविताएं

View Profile