शाख़ से टूटा हुआ पत्ता कभी जुड़ता नहीं
सीने में हो आग गर तो फिर धुआँ छुपता नहीं
आँखों में हैं अश्क होठों पर तबस्सुम है मेरी
दर्द की तुग़्यानियों में अश्क ये गिरता नहीं
दफ़्न हमने कर दिया अब ज़िन्दगी का ख़्वाब हर
ख़्वाबों का संसार आँखों में मिरी चुभता नहीं
कोई भी उम्मीद अब मुझको नहीं इस दुनिया से
आस का दीपक मिरे दिल में भी क्यूँ बुझता नहीं
याद का मंज़र न जीने और न मरने देता है
क्यूँ मोहब्बत का कोई गुल दिल में अब खिलता नहीं
इश्क़ हमको यूँ रुला देगा ख़बर 'पारुल' न थी
दर्द का ये सिलसिला अब तक भी क्यूँ रुकता नहीं