विज्ञापन

शून्य है अहंबोध और विचारों की निरंतरता।।

Pappu Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गुमशुदा हूँ पता नहीं, बैठा चुप किसी कोने में,
        
                                                    
                            
ढूँढ रहा मैं रोशनी खुद के ही ना होने में।

मिल भी जाए रोशनी जो, तो क्या उजाला होगा?
मेरा अंधकार मन का है, बाहर से न उजाला होगा।

दूर हूँ भौतिकता से उतना ही, जितना समंदर किनारा से,
द्वंद्व है मन में मेरे, चाह है पारलौकिकता की।

गुमशुदा तो चाँद भी है, गुमशुदा है सारी प्रकृति,
मोह का वजन अधिक है, अंधकारों में धकेलती।

मन शांत है, सब शांत है, शांत है समग्र प्रकृति,
लालसाओं का भेद कर प्राप्त हो सकती है रोशनी।

शून्य का आभास नहीं, शून्य का विस्तार नहीं,
शून्य सारा जहान है खुद शून्य, शून्यता का प्रमाण है।

शून्य न है खालीपन,न शून्य पूर्णता
शून्य है अहंबोध और विचारों की निरंतरता।।
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile