इंसानियत जिंदगी का खूबसूरत रंग है।
किसी के दुख में शामिल हो उसकी जिंदगी में इंद्रधनुषी रंग बिखेर कर देखो………
दया और सहानुभूति के रंगों से किसी के बेरंग जीवन को
सजा कर देखो....….
तुम खुद भी इंद्रधनुष से खिल उठोगे ।
-सरिता सिंह