सूख गई हैं आँखें,
अब नहीं बचा नीर।
कोई नहीं समझेगा,
इन आंखों की पीर।
ना कुछ सूझे दिन रात,
बन गई रांझे की हीर।
कोई अब कुछ भी कहे,
चुभे नश्तर जैसे तीर।
-चंद्र दत्त शर्मा