क्या करें क्या ना करें ?
रिश्ते तो साधने ही पड़ते हैं।
खामियाँ चाहे कितनी भी हों ?
रिश्ते टूटने से बचाने पड़ते हैं।
छोटे बड़े का ख्याल करके,
कष्ट भी उठाने पड़ते हैं।
जिंदगी इस पार या उस पार,
दाव तो लगाने ही पड़ते हैं।
-चंद्र दत्त शर्मा