जिंदगी के चलते चलते,
मैने सब कुछ सह लिया।
जिस जिसने...,
जैसा व्यवहार किया,
वो सदैव याद रहेगा,
जाने कब कब का ?
बदला मुझसे ले लिया।
वो शब्द! बाण की तरह चुभे
मैं उन्हें कभी नहीं भूलूंगा,
मेरी मजबूरी का, ऐसा सिला दिया।
-चंद्र दत्त शर्मा