आज उस नीले आकाश में दिखते हैं बस बादल
कहा गए पंख फैलाएं वो परिन्दे आजकल
ऊँची उड़ानों के सफर वाले वो इरादे कहा गए
पेड़ो के घोसले और परिंदो के आशियाने कहा गए
कट गया पेड़ मगर उसके ताल्लुक की बात थी
बैठे रहे ज़मीन पर वो परिंदे रात भर
अब भी समय है आओ मिलकर हम बचाये
कुछ पेड़ हम लगाए और परिंदो को बचाये
थोड़ा दाना पानी उन मुसाफिरों के लिए अपने आँगन में रख दीजिये
उन बेघर परिंदो को आने दीजिये दूर न भगाया कीजिये
लांघा है समुन्दरो को, सफर की उड़ान अभी बाकी है
उस परिंदे में अब भी जीने की उम्मीद और आसमान का सफर बाकी है
इस फैले आसमान में चलो स्वछंद कुछ परिंदों को फिर बुलाये
सुबह की चहचआहट और शाम की कलरव के संगीत में ये धरा गुनगुनाये