विज्ञापन

इसका जिम्मेदार कोई और नहीं हम ही हैं

P R Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            याद आती है उस बचपन की
        
                                                    
                            
जहां जुगनुओं की दुनिया बसती थी
गर्मी का मौसम खत्म होने को था
बरसात होने वाली थी

अंधेरी रात में टिमटिमाते
खेत, घास के मैदान, पोखर
तालाब के पास रोशनी लिए
हसीन सपनों की दुनिया के दिए
ऐसा लगता है जैसे तारों की बारात
जमीन पर उतरी लेकर बच्चों की सौगात

बच्चे भागते उनको पकड़ने
उसे प्रकाश को मुट्ठी में बंद करने
अब की नई पीढ़ी इससे है अनजान
किस्से कहानियों से पर हुई हैरान

कहां विलुप्त हो गए यह प्यारे कीट
ऐसा क्या हुआ खो गये ये जीव
इनका ओझिल होना एक दिन में नहीं हुआ
जब नदी पोखर तालाब का अस्तित्व हुआ खत्म

बाग बगीचे हुए कम
मिट्टी की नम महक हुई कम
इन कंकरीट के जंगलों में कहीं खो गए
रासायनिक छिड़काव से होने लगे थम

यह प्रकाश नर मादा दोनों के
आकर्षण के लिए था
कृत्रिम प्रकाश एल इ डी लाइट्स
और नियॉन बोर्ड की चकाचौंध
इन सब ने लगा दी उनके जीवन में सेंध

खूबसूरत अंधेरे को मिटा दिया
उजाले और शोर ने जुगनुओ के
प्रेम इजहार को सदा के लिए मिटा दिया
प्रजनन क्षमता घटती गई

इस जीव पर खतरा मंडरा गया
यह सदा के लिए कहीं खो गया
आज घर के बाहर पोखर तालाब सब सूखे पड़े हैं
जहां कहीं जुगनू की जगमगाहट से
धरती आलोकित होती थी
इसका जिम्मेदार कोई और नहीं हम ही हैं
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile