विज्ञापन

करन की गुहार

Omveer Karan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लोगों ने फोटो भेज भेजकर दी आजादी की मुझे बधाई
        
                                                    
                            
इससे फोन मेमोरी कैद हुई उसकी जान पे ही बन आई
एक ही फोटो को कितनी बार फारवर्ड किया आपने
जिसकी कीमत हमने समय बर्बाद करके मेमोरी साफ करने में चुकाई
रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, दीपावली तुम ऐसे मनाना
लिखकर संदेश भेजना, फोटो भेजकर काम ना बढ़ाना
कई आवश्यक काम छोड़कर हैंग होते फोन को बचाने
करनी पड़ती है अनावश्यक सफाई,ओ मेरे दोस्त मेरे भाई

- ओमवीर करन
दुर्ग भिलाई छत्तीसगढ़
19 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile