विज्ञापन

हमारे क़त्ल का इल्जाम हम ही पे लगाया गया है

Omveer Karan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे क़त्ल का इल्जाम मुझ ही पे लगाया गया है
        
                                                    
                            
मेरे क़त्ल को ख़ुदकुशी बताया गया है

मैं उसे अबतक अपना आइना ही समझता रहा
भरम में था मैं मुझे अब आइना दिखाया गया है

जुबां काटी, हाथ कटे, फिर काट दी गर्दन मेरी
आहिस्ता आहिस्ता मुझे मौत के करीब लाया गया है

ये अमीरों की है साज़िश उनके तलवों में रहूँ मैं
गरीब नही था मैं मुझे गरीब बनाया गया है

मेरी ऐसी सोच पे मेरा कसूर नही है मेरे दोस्त
मिट्टी पानी को तरसाके मुझे गमले में उगाया गया है

हकीकत जानता हूँ पर वो सुनेंगे नहीं मेरी
मज़हब जात अलां फलां में बाटके उनको बहलाया गया है

अपने बच्चों का भविष्य बनाना है उन सरपरस्तों को
इसलिए दूसरों के बच्चों का भविष्य दाव पे लगाया गया है

वो उन्हीं को देंगे वोट जिन्होंने शिक्षा रोजगार विकास को गर्त में डाला है
उन्हें धर्म जात की अफीम का चूरन चटाया गया है

अब तो बलात्कार पीड़िताओं का इंसाफ़ भी जात देखकर होगा
जात का खंजर लोकतंत्र में कहां तक धसाया गया है

कानून ही रोक रहा है अन्याय के विरुद्ध बगावत को
बगावत करनेवालों को कानूनन कितना सताया गया है

कभी देश, कभी धर्म कभी संविधान खतरे में रहता है
खतरों के खौफ़ को हथियार बनाकर बहुमत पाया गया है

वास्तविकता के धरातल पे तो विकास कहीं नही है
हाँ घोषणाओं में जुमलों में इसे खूब चलाया गया है

लोकतंत्र के चारों स्तंभ खास लोगों की ख़िदमत में हैं
आम लोगों को तो बस इनके इर्दगिर्द नचाया गया है

सामंतवाद, फिरंगीवाद खत्म कहां हुआ है देश से
अब इनके लिए लोकतंत्र का मुखौटा लाया गया है

हर चीज़ आग से जले पानी से बुझे जरुरी तो नही
आग मेरा इलाज थी पानी से मुझे जलाया गया है

चल रोते हैँ जी भरके शायद हंसी आ जाये
हसीं में फसाकर अबतक हमें रुलाया गया है
हमारे क़त्ल का इल्जाम हम ही पे लगाया गया है
हमारे कत्ल को ख़ुदकुशी बताया गया है
-ओमवीर करन
 
2 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile