विज्ञापन

स्वर्णिम भारत

Omprakash Maurya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं
        
                                                    
                            
स्वर्णिम भारत की कहानी

हिमालय से कन्याकुमारी तक
एकता की ये महान निशानी

सातों रंग में ढला तिरंगा
यह भारत की शान है
विविधता में एकता
इसकी यह पहचान है, अभिमान है |

यह भारत वेदों की वाणी है
यह भारत गीता की ज्ञानधारा है

यह भारत उपनिषदों का मर्म है
यह भारत शांति का विश्वगान है |

आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं
स्वर्णिम भारत की कहानी

यह भारत कला, साहित्य का सागर है
यह भारत संगीत, नृत्य का घर है |

यह भारत त्योहारों का रंग है
यह भारत संस्कृति का उमंग है

आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं
स्वर्णिम भारत की कहानी

यह भारत भविष्य की उड़ान है
यह भारत हर दिल की पहचान है |

आओ मिलकर करें इसका गुणगान
स्वर्णिम भारत, हमारा अभिमान

यह भारत ऋषियों, मुनियों की धरती है
यह भारत ज्ञान, विज्ञान की धरती है |

यह भारत शूरवीरों की गाथा है
यह भारत त्याग और बलिदान की परिभाषा है।

आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं
स्वर्णिम भारत की कहानी

यह भारत कर्मयोग की भूमि है
यह भारत नवप्रगति की राह है

खेती, उद्योग, विज्ञान, तकनीक
हर क्षेत्र में आगे बढ़ता भारत महान है |



यह भारत गाँधी की अहिंसा का संदेश है
यह भारत भगत सिंह का जोश है

यह भारत अंबेडकर का सपना है
यह भारत सबका अपना है |

आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं
स्वर्णिम भारत की कहानी

हम सब मिलकर देश बनाएंगे
विश्व में भारत का नाम बढ़ाएंगे

जय हिन्द ! जय भारत !

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile