विज्ञापन

मैं अंबेडकरवादी हूं

Omprakash Maurya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं अंबेडकरवादी हूँ,
        
                                                    
                            
मैं मानवता की पहचान हूँ. ।

मैं बुद्ध के पथ का पथिक हूँ,
मैं न्याय और समता की तान हूँ।

मैं अन्याय के विरुद्ध खड़ा हूँ,
मैं शोषितों की आवाज़ हूँ.।

मैं शिक्षा को हथियार बनाकर,
मैं अज्ञानता से लड़ता आज हूँ।

मैं संविधान को अपना ग्रंथ मानता हूँ,
मैं अधिकारों की बात पहचानता हूँ।

मैं भीम के सपनों को सजाता हूँ,
मैं एक नए भारत का निर्माण करता हूँ
मैं जात-पात को तोड़ता हूँ,
मैं भाईचारे का दीप जलाता हूँ।

मैं अंबेडकरवादी हूँ,
मैं बुद्ध का सच्चा अनुयायी हूँ।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile