जो कल था, वह अब क्षणिक मात्र भी नहीं है,
अतीत के पल जिन्हें खूब संचेतना के साथ जिया गया था,
वे अब बस कल्पना मात्र, कहीं हैं।
मन चंचल है, उसके एक कोने में उन स्मृतियों की गठरी है,
प्रत्येक दिन वह कोई न कोई सुरति खोजता रहता है,
उन स्मृतियों में ही खोया रहता है।
समय का सागर बहता चला जाता है, किंतु मन अभी भी उन यादों को संजोता है,
संभवतः यही जीवन का सत्य है —
हम वर्तमान में सांस लेते हैं, किंतु जीते अक्सर तसव्वुर में हैं।