विज्ञापन

काग़ज़ पर दिल की भावना

Nishant Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            काग़ज़ पर दिल की भावना,
        
                                                    
                            
लिखता रहता, रोज़ मिटाता।
कुछ यादें, मुलाक़ातें रोज़ सजाता,
और तुमसे मिलने की कामना...
काग़ज़ पर दिल की भावना।
कुछ शब्दों में, कुछ एहसासों में,
कुछ आँखों में, कुछ श्वासों में,
मन को देता रोज़ यातना...
काग़ज़ पर दिल की भावना।
तुम बारिश की बूँद हो पहली,
शायद तुम हो एक पहेली,
क्या तुमको आता आँखों को पढ़ना...
काग़ज़ पर दिल की भावना,
लिखता रहता, रोज़ मिटाता।
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile