चल आ, तुझे थाम लूँ,
तू भागीरथ-सा विराट बने,
मैं अलकनंदा-सी शांत रहूँ,
संगम ऐसा हो हमारा,
कि तेरी रफ़्तार जब मेरी शीतलता से मिले,
तो जैसे एक नव धारा सी चले,
सिमटें ऐसे हम कि कोई दूरी ना रहे,
गंगा बनकर हम एक राह पर बहें।