कविता : फैसला....
अगर समय
मिले तो जरूर
थोड़ा सा सोचना
हे मेरे हजूर
कौन ज्यादा
सुखी है ?
कौन ज्यादा
दुखी है ?
सोने की चैन
वाला दुखी है
या चैन से सोने
वाला सुखी है
मेरा प्रश्न आप सभी से
यही है सुन लीजिए
कौन सुखी कौन दुखी ये
खुद फैसला कीजिए
कौन सुखी कौन दुखी ये
खुद फैसला कीजिए.......