समाज से हारते दो प्रेमी
सरे राह में दो प्रेमी मृत पड़े थे।
खून से वे तो लथ पथ पड़े थे।
पर
आपस में वे हाथ थामे पड़े थे।
पास में वे पुलिस वाले खड़े थे।
और चारों ओर,
उनके, बहुत से लोग खड़े थे।
तो, किसी ने पूछा ये लोग
क्या, कोई गुनाह कर पड़े थे।
या, ये आपस में लड़ पड़े थे।
तो किसी ने कहा कि ये
न तो कोई गुनाह कर पड़े थे।
और
नहीं ये आपस में लड़ पड़े थे।
बस ये तो आपस,
में प्यार, मोहब्बत कर पड़े थे।
जब समाज के,
लोग इनका विरोध कर पड़े थे।
तो ये उनसे,
से लड़ हार के यहाँ मर पड़े थे।