पापा खत्म हो गए।
माँ के बिना तो, दुनिया सुनी है।
और
बाप के बिना जिन्दगी अधूरी है।
जो लोग कहते है न कि बाप
ने हमारे लिए किया ही क्या है।
वो जरा उनसे
पूछे ले जिनके माँ बाप नहीं हैं।
उनको पता है
कि बाप नहीं है तो क्या नहीं है।
मैने एक दिन किसी कचरा
बिनने वाले बच्चे से पूछ लिया
मैने कहा
तुम कचरा क्यों बिनते हो?
क्या तुम पढ़ते नहीं हो?
उसने कहा नहीं।
बोला पापा खत्म हो गए।
उसने हमको एक ही शब्द में
उत्तर दे दिया।
पर, मै निरुत्तर हो गया।
मुझे एक क्षण के लिए ऐसे लगा
जैसे सारा ब्रह्माण्ड चला गया हो।
अब निशेष, निशब्द में
केवल उनकी आँखो में आँसू थे।
जो मुझे बाप की
अहमियत का, जवाब दे रहे थे।