बदलते मौसम में जवानी का क्या कहना
वो मीठी हवाएं रवानी का क्या कहना
कहीं उठता बादल जैसे बदलता रंग
बारिश का महीना,पानी का क्या कहना
वो जागी हुई नींद बस यादों का पहरा
पहली मोहब्बत,निशानी का क्या कहना
वो सोलह बरस का इश्क ना पूछो
बीते हुए दिन,कहानी का क्या कहना
-नीटू मावी