मेरा संविधान , या फ़िर तेरा संविधान।
प्राइस टैग लगाये शो रुम का सामान।
राजनीति जड़ खोदने का हुनर है बड़ा,
वो देखता ही नही कभी ऊँचा मकान।
देश से भी बड़ी हुई वर्चस्व की लड़ाई,
कहीं चाय की चुस्की , कही खानदान।
मतदाताओं की ख़ामोशी से तो सीखो,
किस तरफ़ मौन मुड़ जाता है मतदान।
-जयंत दिक्षित