दिवाली का है उत्सव आया,
दीपों से है जग जगमगाया।
चहुँ ओर छाईं हैं खुशियाँ ,
मनभावन हो गई ये दुनियां।
जाति पाति और भेदभाव,
राग द्वेष सब दूर भगाया।
दिवाली का है उत्सव आया।
बच्चे, बूढ़े और जवान,
सब हो जाते एक समान।
उमंग,उत्साह और जोश से,
फुलझड़ी , पटाखों में हो जाते मदहोश।
दिवाली का है उत्सव आया
दीपों से है जग जगमगाया।
-नीरू गुप्ता