विज्ञापन

अध्यात्म शांति और आंतरिक प्रकाश

Neeraj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अध्यात्म शांति और आंतरिक प्रकाश
        
                                                    
                            
तमसो मा ज्योतिर्गमय का गूँज रहा है नारा,
ज्ञान के आलोक से चमका जग का कोना-कोना सारा।
मन के अंधेरे कमरों में जल उठे जो दिया,
अंतरष्टि का पावन सूरज सब कुछ है सींच दिया।
शांति का यह शीतल अंचल फैला चहुँओर,
गूँज रही है मन-मंदिर में मधुर शंख की लोर
मिट्टी के इन नन्हें दीयों में छिपा है जीवन सार,
त्याग और समर्पण का देखो सुंदर शिष्टाचार।
स्वालंबन की लौ कहती जलना है चुपचाप,
मिटा रहे जग से सारे संताप और पाप कलाप।
सांसें कहतीं श्वास-श्वास में जप लो राम का नाम,
अयोध्या सी पावन छवि में बसी हुई हर धाम।
क्षमा भाव से तृप्त हृदय में बहती शीतल धारा,
इस पावन उत्सव पर उतरा देवों का उजियारा।
स्थिर मन और निर्मल काया, सहज भाव की वाणी,
जैसे बही हो जीवन में कोई अमृत का पानी।
अहकार का दीप बुझाकर करुणा दीप जलाओ,
वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश घर-घर पहुँचाओ।
चंचल मन को थाम लिया है इस पावन बेला ने,
मौन साधना की चादर ओढ़ी है इस मेला ने।
सुख-दुःख के पन्नों से ऊपर उठकर ध्यान लगाएं,
इस दीपावली हम सब मिलकर भीतर दीप जलाएं।
-नीरज तँवर
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile