विज्ञापन

राजनीति में भविष्य

Neelam Dayal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            राजनीति की गोटिया खेलने वाला युवा नेता कब नेता का पिछलाग्गू बन नेता के आगे पीछे डोलेगा नेता का काम बनाएगा थोड़ा बहुत उसको भी खाने को मिल जाएगा
        
                                                    
                            
नेता की बात मानकर पब्लिक पर रौब जमायेगा पब्लिक पर अपना दबंग छवि बनाकर बड़े नेता की बातें मनवाएगा ।
बात ना मानने वाली पब्लिक को मार लगाएगा आखिर है तो वह युवा नौजवान जिस पर सारा दारोमदार है।
नया युवा नेता लायेगा पुराने युवा नेता को दरकिनार लगाएगा
हर 8-10 साल में वही युवा नेता चुक जाता है ताकत और उम्र घट जाती है उसको हटाकर एक नया युवा नेता लाया जाएगा ।
लेकिन बड़ा नेता राजनीति में चिरायु कहलाएगा नए आए हुए युवा नेता से नए-नए कारनामे करवायेगा ।
काम वही होगा बस चेहरा नया समय के अनुसार युवा बदल जाएगा ।
अगर ज्यादा पावर हुई तो युवा नेता बड़े नेता की आड़ लेकर आगे बढ़ जाएगा ।
आगे चलकर ना बन पाया बड़ा नेता पावरफुल , तो नेता की छत्रछाया में फिसड्डी
रहकर बड़े नेता का चमचा कहलायेगा।
जो पावरफुल नेता है बड़ा है वह हमेशा चिरायु कहलाएगा।
आगे चलकर उसमें ताकत रहेगी तो नेता का चमचा फिर बड़ा नेता भी बन जाएगा।
नहीं ,तो आने वाले समय में बड़े नेता के ऊपर हावी होकर वह भी पावरफुल नेता बन कहलाएगा।
एक उम्र के बाद वह बड़ा नेता पर उतरेगा राजनीति का नशा कोई नहीं उसे पूछेगा ।
जो कल तक चलता था फॉर्च्यूनर और रोल्स-रॉयस में चलता था उसका कोई फ्यूचर नहीं बच पायेगा अपना गुजर बसर अब बैठ के अपने घर को चलाएगा । यही राजनीति की नियति है और यही युवाओं की ,जो युवा पावरफुल हुआ वह राजनीति में अपना मुकाम पाएगा
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all