विज्ञापन

इन्हें जितना भगाओ, ये उतनी ही भूखी लौटती हैं

Navdeep Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जनाब....
        
                                                    
                            
आप नादान हो यादों से,
यादें मांसाहारी होती हैं,
कलेजा नोच नोच कर खाती हैं।
न कोई निशान छोड़ती हैं जिस्म पर,
न चीखने की मोहलत देती हैं,
ये वो शिकारी हैं जनाब,
जो जिंदा इंसान को आहिस्ता-आहिस्ता खा जाती हैं।
दिन के उजालों में चुपचाप ताकती हैं,
और जैसे ही शाम की तन्हाई ढलती है,
हँसते हुए चेहरे की खाल उतारकर,
अंदर छुपे हर ज़ख्म पर टूट पड़ती हैं।
इन्हें जितना भगाओ, ये उतनी ही भूखी लौटती हैं,
मौत तो एक बार में रिहा कर देती है,
मगर ये कमबख्त...
हर रोज़ थोड़ा-थोड़ा चबाती हैं।
-नवदीप पाण्डेय
 
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile