विज्ञापन

पलभर के लिए लगा मुझे की

Nandkumar Bhagwat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पलभर के लिए लगा मुझे की
        
                                                    
                            
आए वो करीब मेरे इसलिए
पैर मेरे कांपने लगे थे
बाद में पता चला मुझे की
ब्लड शुगर काउंट
मेरे अब बढ़ने लगे थे

पलभर के लिए लगा मुझे की
मुझे देखकर वो मुस्कुराई थी
इसलिए दिल में दर्द उभरा था
बाद में पता चला मुझे की
हृदय की रक्त वाहिकाएं मेरी
अब ब्लॉक होने लगी थी
क्षणभर वाटलं मला

पलभर के लिए लगा मुझे की
उनके बारे में सोंच सोंच कर
सर मेरा चकराने लगा था
बाद में पता चला मुझे की
रक्त चांप मेरा तेजी से
अब बढ़ने लगा था

पलभर के लिए लगा मुझे की
उनकी राह देख देख कर
गर्दन मेरी अकड़ने लगी थी
बाद में पता चला मुझे की
स्पॉन्डीलाइटिस के कारण
गर्दन दर्द करने लगी थी

पलभर के लिए लगा मुझे की
उसके प्यार में अब
सबकुछ भूलने लगा हूं
बाद में पता चला मुझे की
डिमेंशिया के चक्कर अब
मैं बुरी तरह फंसने लगा हूं

-नंदकुमार भागवत
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile