विज्ञापन

छुपाए भी तो छुपी न जाए

Nandkumar Bhagwat

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे तुम से मुहब्बत हैं ये कहने की भी क्या जरूरत हैं
        
                                                    
                            
छुपाए भी तो छुपी न जाए छुपेगी कैसे जो हकीकत हैं

तेरी अदाओं से धड़क उठती हैं आज भी साँसें मेरी
तेरे ख़ामोश लबों में दुनिया की सबसे मीठी शरारत है

तेरे गेसुओं की खुशबुओं से जब खुलती हैं मेरी आँखे  
आंखों में समा भी नहीं पाती तुझमे जो नजाकत हैं

चाँद भी फीका लगता है तेरे चेहरे की चमक के आगे
तेरी मुस्कान की रौशनी ही मेरे गम के अंधेरे में राहत है

छोड़ कर तुम्हे भला कहीं और मैं जा भी कहां सकता हूं
आखिर  मेरा दिल भी तो  तुम्हारी ही अपनी रियासत हैं

मुझे अपना गुलाम बनाकर मुझे अपना खुदा कहती हो
दिल दे चुके सनम जिसपर यहीं वो तुम्हारी मासूमियत हैं

आंखों के समंदर लबों के प्याले यूहीं न अब जाया करो
कैद तुम्हे  कर लेंगे बाहों में अपनी  अगर इजाजत हैं
-नंदकुमार भागवत
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4212 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7122 कविताएं

View Profile

G S

6 कविताएं

View Profile