जब जब धरती पाप बढ़े धर्म के लाले पढ़ें
हम सब की विनती प्रभु से करे।
ईश्वर ने तब लिया दिव्य अवतार प्रकट चित्रगुप्त ले कलम-दवात लिखें कर्मों का लेख लिखे।
नीरज शब्दों में कर्मों के लेख कविता लिखते हैं।
ईश्वर की राह में कर्मों का लेख न कोई पुकार है।
अच्छे पुण्य कर्म दान धर्म करने हैं।
हां एक-एक पल का लेख कर्म फल मिलते हैं।
हम समझे न कोई देख रहा है।
सच चित्रगुप्त की कलम लिख रही है।
हां मन की सोच वाणी से जो बोल दिया है।
यहीं लेखा कर्मों का लेख हम पाते हैं
हम सब अवतरण दिवस मनाते हैं।
संग कलम-दवात का पूजन और दीप जलाते हैं।
बस जब तक सांसे मिले कर्म लेख ही पुण्य का सच
कर्मों का लेख लिखे हैं।
सत्य धर्म की हर युग में जीत होती है।
जय चित्रगुप्त महाराज जय हो कलम-दवात चरणों में नमन हे न्याय के देव हम करते हैं।
-नीरज कुमार अग्रवाल